झारखंड के पितृपुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, झारखंड ने जताया गहरा शोक।

📅 04-08-2025 06:30 PM 👁 4 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
पत्रकारिता

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

रांची, झारखंड ।

झारखंड आंदोलन के प्रणेता, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का आज दिनांक 4 अगस्त को प्रातः 8:56 बजे दुखद निधन हो गया। उनके निधन से सम्पूर्ण झारखंड में शोक की लहर है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग) श्रीमती मधु सिन्हा ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और 'अबुआ राज' की संकल्पना के संस्थापक दिशोम गुरु का जाना न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और संघर्षशील लोगों के लिए गहरा आघात है। उनका संघर्ष, त्याग और नेतृत्व कभी भुलाया नहीं जा सकता।"

प्रदेश अध्यक्ष श्री देवानंद सिन्हा ने अपने शोक संदेश में कहा" झारखंड में चाहे जिसकी भी सरकार रही हो, असली पथ-प्रदर्शक और मार्गदर्शक केवल शिबू सोरेन जी ही थे। उनकी विरासत और विचारों को आगे ले जाना हर झारखंडी नेता का कर्तव्य बनता है।"

प्रदेश सचिव श्री विजय दत्त पिन्टू ने कहा शिबू सोरेन जी ही झारखंड की जनता के असली दुख-दर्द को समझते थे। उन्होंने जिस उद्देश्य से झारखंड राज्य का निर्माण करवाया, आज वह अधूरा सपना हमारे सामने चुनौती बनकर खड़ा है। अब यह हम सभी झारखंडवासियों की जिम्मेदारी है कि गुरुजी के सपनों का 'अबुआ राज' साकार करें।"

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भगवान तिवारी, प्रदेश महासचिव रफी समी, प्रदेश सचिव आतिफ खान, जिलाध्यक्ष रांची विपिन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष रामगढ़ सुजित कुमार सिन्हा, देवघर जिलाध्यक्ष मुन्ना कापरी, कोल्हान अध्यक्ष, जमशेदपुर अध्यक्ष, काजल मेहता, एवं अन्य पत्रकार बंधुओं ने दिवंगत दिशोम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 615 Posts👁 359 Readers📊 0.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।

Most Popular Posts

Indian Journalist Association will fight for the rights of journalists - Aslam Qureshi

👁 13 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नामजद अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।

👁 11 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी ने कोवैक्सिन की तीसरी खुराक प्रीकॉशन डोज लगवाया।

👁 11 Views

Mehdawal MLA gave solar lights to the journalists on demand of Indian Journalist Association.

👁 10 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।

👁 10 Views

WA