8 वें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन रांची की तैयारी को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की हुई बैठक
<p>रांची, झारखंड । </p><p>इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश पर झारखंड इकाई के तत्वावधान में आगामी पांच नवंबर,2025 को झारखंड की राजधानी रांची में प्रस्तावित 8 वां अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन और विचार गोष्ठी के आयोजन की सफलता के बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) स्थित होटल द पार्क रिट्रीट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा एवं संचालन जिला अध्यक्ष रांची विपिन कुमार सिंह ने की।</p><p> बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति का भी गठन किया गया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा ने सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर संगठन के पदधारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने झारखंड प्रदेश इकाई के सभी पदधारियों के बीच सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी। </p><p> इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के आठवें अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन और विचार गोष्ठी में विभिन्न प्रदेशों के वरिष्ठ पत्रकार, एसोसिएशन पदाधिकारीयो के अलावा देश-विदेश के चुनिंदा पत्रकार शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सम्मेलन स्थल के चयन और अन्य जिम्मेदारियों के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में विपिन कुमार सिंह, रफी सामी, काजल मेहता, विजय दत्त पिंटू को बनाया गया है। गौरतलब है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा देश के विभिन्न प्रदेशों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की जा रही है। इस दिशा में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के आठवें सम्मेलन में भी विशेष चर्चा की जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह एवं संजीत कुमार दीपक ने भी सम्मेलन की सफलता की शुभकामनाएं दी।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।
Most Popular Posts

Indian Journalist Association will fight for the rights of journalists - Aslam Qureshi
👁 13 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नामजद अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।
👁 11 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी ने कोवैक्सिन की तीसरी खुराक प्रीकॉशन डोज लगवाया।
👁 11 Views

Mehdawal MLA gave solar lights to the journalists on demand of Indian Journalist Association.
👁 10 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।
👁 10 Views
