इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का आठवां अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह रांची में सम्पन्न।

पत्रकार नहीं बदले, हालात बदल गए हैं - सुबोधकांत सहाय

बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए - दीपक प्रकाश

जी एस टी स्लैब से अखबार बाहर होने चाहिए - सेराज अहमद कुरैशी

रांची, झारखण्ड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में पलाश सभागार में आयोजित आठवां अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेल सह पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केद्रीय गृह राज्यमंत्री माननीय सुबोधकांत सहाय और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए।

पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पत्रकार हित में झारखंड, बिहार सहित अन्य राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पत्रकारों की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पत्रकारों को रेल यात्रा में पचास फीसदी की रियायत दी जाती थी। जिसे सरकार ने निरस्त कर दिया। पत्रकारों को रेल मंत्रालय द्वारा किराए में रियायत के लिए एकजुट होकर दबाव बनाने की जरूरत है। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कहा कि पत्रकार अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन समन्वय और एकजुटता के अभाव के कारण पत्रकार हितों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी संगठनों को एक मंच बनाकर अपनी बात कहने के लिए कहा। श्री प्रकाश ने कहा कि पत्रकारिता पेशे के समक्ष गंभीर चुनौतियां हैं। पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी समाचारों का संकलन करते हैं। कभी-कभी जान जोखिम में डालकर भी समाचार संकलन करना पड़ता है। ऐसे में राज्य सरकारों का दायित्व बनता है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे। देश के कई राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया है। उसी तर्ज पर बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा आर एन आई द्वारा नियमित अखबार अपलोड करने की प्रक्रिया में सरली करण होना चाहिए। डीएवीपी द्वारा ब्लैक एंड व्हाइट पेपर को डिस्प्ले विज्ञापन मिलना चाहिए क्योंकि कोई भी ऐसी पॉलिसी नहीं है जो यह तय करें कि अगर समाचार पत्र ब्लैक एंड व्हाइट है तो विज्ञापन नहीं मिल सकता। आर एन आई द्वारा समाचार पत्रों के ट्रांसफर की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए। पीसीआई के 25 हजार से कम सर्कुलेशन वाले पेपर को फ्रेश फाइल डीएवीपी की भरते समय किसी भी एनओसी की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। जी एस टी स्लैब से न्यूज पेपर बाहर होने चाहिए।

एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा और राष्ट्रीय सचिव महिला विंग मधु सिन्हा ने पत्रकार एकता पर बल दिया।

सम्मेलन में श्री सहाय और दीपक प्रकाश ने देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों नेपाल से इस्तेयाक अहमद, बदरुद्दीन खान आजाद, ललिता दास विद्रोही, झारसुगड़ा, उड़ीसा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रयागराज उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, खण्डवा मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय सचिव जावेद मसूद कादरी, जबलपुर से प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश मोहम्मद अश्फाक आरिफ, कटनी से जिला अध्यक्ष हसन रशीद, रीवा से जिला अध्यक्ष संत शरण द्विवेदी, बुरहानपुर से जिला अध्यक्ष शकील खान एव मुकेश मिश्रा, औरंगाबाद से मराठवाडा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताबिश, प्रदेश संगठन मंत्री सैय्यद अनवर कादरी, जिला सचिव रऊफ खान, जिला अध्यक्ष जालना आमेर खान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेख मुजीबुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष सुनील भारती, बारपेटा आसाम शेख रहमतुल्लाह, विशाखापट्टनम आन्ध्रप्रदेश से प्रदेश सचिव आर. के. एम. शर्मा, कोलकात्ता पश्चिम बंगाल से प्रदेश महासचिव मोहम्मद जहीर, सुन्दरगढ़ उड़ीसा से जिला महासचिव राजीव कुशवाह, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश से करूणाकर राम त्रिपाठी, नवादा बिहार से प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं मनीष कमलिया, मोहम्मद सुल्तान अख्तर, छपरा से गोपाल साहनी एवं सुबोध सिंह, बेगूसराय से फरोग उर रहमान, वरिष्ठ पत्रकार गुल फराज, प्रदेश प्रभारी झारखंड, प्रमोद पासवान, धनबाद से शीराजी रहमान एवं मनोज श्रीवास्तव, देवघर जिला अध्यक्ष मुन्ना कापरी, प्रदेश महासचिव भगवान तिवारी, जिला अध्यक्ष रामगढ़ सुजीत सिन्हा, प्रदेश सचिव आतिफ खान कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान, मोहम्मद कलीम खान, अभिषेक कुमार, इनायत तबरेज, सद्दाम हुसैन जामताड़ा जिला अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष रांची विपिन कुमार सिंह, काजल मेहता, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण रमन, संजीत कुमार दीपक, प्रभात कुमार सिंह सहित सैकड़ों पत्रकारों को सम्मानित किया।

वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अभिषेक के रामाधीन व समाजिक क्षेत्र में शंकर दूबे को सम्मानित किया गया।

अन्त देश विदेश से आये आतिथियों का कार्यक्रम संयोजक देवानंद सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।

Comments (0)
Published By
More in this category

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।
Most Popular Posts

Indian Journalist Association will fight for the rights of journalists - Aslam Qureshi
👁 13 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नामजद अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।
👁 11 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी ने कोवैक्सिन की तीसरी खुराक प्रीकॉशन डोज लगवाया।
👁 11 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।
👁 10 Views

Grand Bhandara was organized by the Indian Journalist Association, Siddharthnagar, on Bada Mangalwar (Big Tuesday) of the month of Jyeshtha.
👁 10 Views