ताज़ा खबर
• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।• Grand Bhandara was organized by the Indian Journalist Association, Siddharthnagar, on Bada Mangalwar (Big Tuesday) of the month of Jyeshtha.• पत्रकार पर हमले में एफआईआर न होने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई आवाज।• The Indian Journalist Association has raised its voice against the lack of FIR of attack on a journalist.• The Indian Journalist Association will protest for a Journalist Protection Act.• पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए आन्दोलन करेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का जमशेदपुर जिला कार्यालय में गरमजोशी से स्वागत।

📅 01-12-2025 09:11 AM 👁 5 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
पत्रकारिता

जमशेदपुर, झारखण्ड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का जमशेदपुर जिला कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ एवं संगठन के अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान के साथ की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का जमशेदपुर जिला कार्यालय में गरमजोशी से स्वागत पत्रकारिता और संगठन की मजबूती पर जोर।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि आज का दौर पत्रकारिता के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसी दौर में मजबूत और निष्पक्ष पत्रकार समाज का सबसे बड़ा स्तंभ साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ खबर लिखने का काम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को सरकार एवं प्रशासन तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि आज कई पत्रकार आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा संबंधी संकटों का सामना कर रहे हैं, इसलिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का लक्ष्य है कि देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, प्रशिक्षण, कानूनी सहायता और संगठन की मजबूती के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लगातार ऐसे प्लेटफार्म बनाने पर काम कर रही है जहाँ नए और युवा पत्रकारों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल पत्रकारिता और मीडिया नैतिकता पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

सदस्यों ने लिया नया संकल्प। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने पत्रकारिता क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे निर्भीक, निष्पक्ष और सच्ची पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेराज अहमद कुरैशी- राष्ट्रीय अध्यक्ष, आतिफ खान- झारखंड प्रदेश सचिव, मोहम्मद सलमान- कोल्हान प्रभारी, अभिषेक कुमार- कोल्हान अध्यक्ष, इनायत तबरेज- जिला अध्यक्ष, मोहम्मद कलीम उल्लाह- जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा- जिला महासचिव, विनोद लकड़ा- जिला सचिव, राजेश पाण्डेय- जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद हमज़ा- जिला कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम में रिपोर्टर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

समापन कार्यक्रम धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुआ, और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोल्हान एवं पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई को आगे भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 615 Posts👁 346 Readers📊 0.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।

Most Popular Posts

Indian Journalist Association will fight for the rights of journalists - Aslam Qureshi

👁 13 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नामजद अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।

👁 11 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।

👁 10 Views

Grand Bhandara was organized by the Indian Journalist Association, Siddharthnagar, on Bada Mangalwar (Big Tuesday) of the month of Jyeshtha.

👁 10 Views

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.

👁 10 Views

WA