ताज़ा खबर
• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।• Grand Bhandara was organized by the Indian Journalist Association, Siddharthnagar, on Bada Mangalwar (Big Tuesday) of the month of Jyeshtha.• पत्रकार पर हमले में एफआईआर न होने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई आवाज।• The Indian Journalist Association has raised its voice against the lack of FIR of attack on a journalist.• The Indian Journalist Association will protest for a Journalist Protection Act.• पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए आन्दोलन करेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन।

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए आन्दोलन करेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन।

📅 26-04-2026 09:30 PM 👁 6 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
पत्रकारिता

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, गाज़ी रौजा तिराहा, डॉ. अजीज अहमद रोड, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश पर गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी एवं संचालन राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही, जहां पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन के नए सत्र की सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाया जाएगा। इसके तहत अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करने पर बल दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा कर सकता है।

बैठक में पत्रकारों के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। यह तय किया गया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आन्दोलन व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।

बैठक के दौरान पत्रकारों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे —सुरक्षा की कमी, निष्पक्ष कार्य वातावरण का अभाव, प्रशासनिक सहयोग में कमी, कानूनी संरक्षण की आवश्यकता पर मंथन।

इन सभी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही इनके समाधान हेतु ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की गई। पदाधिकारियों ने संगठन की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखे। संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में लखनऊ में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं महाधिवेशन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस आयोजन को भव्य बनाने हेतु विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विचार किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश-विदेश के पत्रकारों को एक मंच पर लाना तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना है।

बैठक में वक्ताओं ने वर्तमान पत्रकारिता की गरिमा, उसकी गतिविधियों और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और स्वतंत्रता को बनाए रखना प्रत्येक पत्रकार का कर्तव्य है।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने सभी सदस्यों से संगठन को और मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने तथा एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

संचालन कर रहे अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का सफल समापन किया।

यह बैठक पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और भविष्य की दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुई। इसमें लिए गए निर्णय आने वाले समय में पत्रकारों के अधिकारों को मजबूती प्रदान करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रफी अहमद, जिला सचिव सतीश चंद्र, मोहम्मद आज़म, सुनील मणि त्रिपाठी, नवेद आलम, जुबेर आलम, डाॅ. अतीक अहमद, अंशुल वर्मा, मोहम्मद अहमद खान आदि पत्रकार गण उपस्थित रहें।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 615 Posts👁 352 Readers📊 0.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।

Most Popular Posts

Indian Journalist Association will fight for the rights of journalists - Aslam Qureshi

👁 13 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नामजद अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।

👁 11 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी ने कोवैक्सिन की तीसरी खुराक प्रीकॉशन डोज लगवाया।

👁 11 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।

👁 10 Views

Grand Bhandara was organized by the Indian Journalist Association, Siddharthnagar, on Bada Mangalwar (Big Tuesday) of the month of Jyeshtha.

👁 10 Views

WA