पत्रकार पर हमले में एफआईआर न होने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई आवाज।

सीएम, डीजीपी, प्रेस काउंसिल को ईमेल, दोषी दारोगा के निलंबन की मांग।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

झांसी के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद कलाम कुरैशी पर जानलेवा हमले की FIR दर्ज न करने और आईजीआरएस पर फर्जी निस्तारण के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रांक IJA/2026/77 के जरिए सीएम, DGP लखनऊ, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, एडीजी कानपुर जोन, डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी को ईमेल भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला क्या है: 18 अप्रैल 2026 को विशाल, सलमान, अनीस उर्फ अन्नू, अली कुरैशी व अन्य ने पत्रकार कलाम पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। डायल-112 से जान बची। आरोप है कि बिजौली चौकी प्रभारी एसआई पवन जायसवाल ने न मेडिकल कराया, न एफआईआर दर्ज की। 26 अप्रैल को आईजीआरएस पर झूठा निस्तारण कर लिखा "आवेदक उपस्थित नहीं हुआ", जबकि पीड़ित के पास जीपीएस लोकेशन सहित चौकी में मौजूदगी के फोटो साक्ष्य हैं। वीडियो व मेडिकल रिपोर्ट भी विवेचना में शामिल नहीं की गई। 2 मई को तहसील दिवस में एसएसपी व सीओ सदर से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मुख्य मांगें:

1. दोषी चौकी प्रभारी पवन जायसवाल को निलंबित कर विभागीय जांच हो।

2. हमलावरों पर BNS की धारा 109, 115(2), 126(2), 351(3) में केस दर्ज हो।

3. पत्रकार मोहम्मद कलाम कुरैशी को सुरक्षा दी जाए।

सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि पत्रकार पर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यदि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Comments (0)
Published By
More in this category

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।
Most Popular Posts

Indian Journalist Association will fight for the rights of journalists - Aslam Qureshi
👁 13 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नामजद अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।
👁 10 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।
👁 10 Views

Grand Bhandara was organized by the Indian Journalist Association, Siddharthnagar, on Bada Mangalwar (Big Tuesday) of the month of Jyeshtha.
👁 10 Views

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.
👁 10 Views