इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

विश्वस्तरीय पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील अग्रणी संस्था इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन® के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने संगठनात्मक मजबूती, सक्रियता और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिहार प्रदेश इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। यह निर्णय राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं संस्थापक सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत लिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वर्ष 2024 से बिहार प्रदेश इकाई पूर्णतः निष्क्रिय रही है। प्रदेश स्तर के अधिकांश पदाधिकारियों द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण नहीं की गई, न ही प्रदेश स्तरीय बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सदस्यता अभियान अथवा पत्रकार हित से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा संगठनात्मक गतिविधियों में भी अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई गई।

उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन एक अनुशासित, सक्रिय एवं पत्रकार हितों के लिए समर्पित संगठन है। संगठन में केवल पद धारण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारे, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करे तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। निष्क्रियता और संगठनात्मक दायित्वों की उपेक्षा किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार प्रदेश इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बिहार में शीघ्र ही संगठन की बैठक आयोजित कर नई, सक्रिय एवं मजबूत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नई प्रदेश टीम में ऐसे समर्पित, कर्मठ और सक्रिय पत्रकारों को स्थान दिया जाएगा जो संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन तक संगठन के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार (नवादा) को बिहार प्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। वे अंतरिम अवधि में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, जिला इकाइयों के पुनर्गठन, पत्रकारों से संवाद स्थापित करने तथा नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

सेराज अहमद कुरैशी ने बिहार के सभी पत्रकार साथियों से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर आगे आएं तथा पत्रकार हित, पत्रकार सुरक्षा कानून, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठनात्मक एकता के उद्देश्य को सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई प्रदेश टीम के गठन के बाद बिहार में संगठन पहले से अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली रूप में कार्य करेगा तथा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।

यह जानकारी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Comments (0)
Published By
More in this category

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.

انڈین جرنلسٹ ایسوسی ایشن کی بہار اسٹیٹ یونٹ کو فوری طور پر تحلیل کر دیا گیا ہے، متھیلیش کمار کو قائم مقام ریاستی صدر مقرر کیا گیا ہے۔
Most Popular Posts

Indian Journalist Association will fight for the rights of journalists - Aslam Qureshi
👁 13 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नामजद अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।
👁 10 Views

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।
👁 10 Views

Grand Bhandara was organized by the Indian Journalist Association, Siddharthnagar, on Bada Mangalwar (Big Tuesday) of the month of Jyeshtha.
👁 10 Views

The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.
👁 10 Views